रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली। शालीमार बाग से बीजेपी की विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बन गईं हैं। उन्होंने रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में सीएम पद की शपथ ली। उनके साथ में प्रवेश वर्मा समेत 6 मंत्रियों ने भी शपथ ली। प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह रेखा कैबिनेट में शामिल हो गए हैं।

शपथ से पहले रेखा गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। पीएम मोदी और पार्टी हाईकमान ने मुझ पर भरोसा जताया, इसके लिए शुक्रिया अदा करती हूं। मैंने सोचा भी नहीं था कि दिल्ली की सीएम बनूँगी। मैं केजरीवाल के शीश महल में नहीं रहूंगी। बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास को भाजपा ने शीश महल नाम दिया था। बीजेपी का आरोप है कि इसे बनाने के लिए केजरीवाल ने 45 करोड़ रुपये खर्च किए।

शालीमार सीट से चुनाव लड़ने वाली 50 वर्षीय रेखा गुप्ता ने राजनीतिक सफर की शुरुआत AVBP से की थी। रेखा दिल्ली विश्वविद्यालय की सचिव भी रह चुकी हैं। इसके अलावा उनका जुड़ाव शहरी और ग्रामीण दोनों जगहों से रहा है। रेखा का परिवार जुलाना( हरियाणा) में व्यापारी है। रेखा के पिता SBI में जॉब करते थे। इसी वजह से उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हुआ। रेखा अभी भी अपने गांव से जुड़ी हुईं हैं। रेखा वैश्य समुदाय की हैं, दिल्ली में वैश्यों की संख्या अच्छी खासी है। वैश्य भाजपा का कोर वोटर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *